जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु समिति की बैठक की:कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी, मेवला फ्लाईओवर की सड़क और बिजली पर चर्चा

Oct 14, 2026 - 21:07
0
जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु समिति की बैठक की:कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी, मेवला फ्लाईओवर की सड़क और बिजली पर चर्चा
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। उपायुक्त उद्योग ने अधिकारियों व संगठनों का स्वागत किया। बैठक में लोहिया नगर के कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी बनाने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने मेरठ विकास प्राधिकरण, पुलिस व औद्योगिक संगठन को मिलकर जल्द चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए। मेवला फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत पूरी हो गई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नाला बनाने का अनुबंध व सर्वे-डिजाइन भी पूरा है। स्पोर्ट्स एनक्लेव में बिजली व्यवस्था पर विद्युत विभाग ने बताया कि नंगे तारों से सप्लाई चालू है। स्ट्रीट लाइटों के लिए नगर निगम को 500 मीटर तार चाहिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम को तार और आई.आई.ए. से लाइटें लेकर विद्युत विभाग को जल्द लगाने को कहा। गगोल रोड इंडस्ट्रियल एरिया में नया बिजली घर बनाने के लिए पी.वी.वी.एन.एल. ने नगर निगम से जमीन मांगी। नगर निगम ने ग्राम काशी में 1500 वर्ग मीटर जमीन देने पर सहमति दी, जिस पर जिलाधिकारी ने 15 दिनों में जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User