जिले में स्थापित होंगी 4460 दुर्गा प्रतिमाएं:DM, SSP ने सुरक्षा, प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पूरी करने को कहा

Oct 06, 2026 - 23:41
0
जिले में स्थापित होंगी 4460 दुर्गा प्रतिमाएं:DM, SSP ने सुरक्षा, प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पूरी करने को कहा
आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसएसपी डा. कौस्तुभ भी मौजूद रहे। बताया गया कि इस साल लगभग 4 हजार 460 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इनमें से शहर में 1465 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 2 हजार 995 प्रतिमाओं की स्थापना होगी। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा के विसर्जन को लेकर सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएं। बैठक में बताया गया कि विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब तैयार कराया जा रहा है। सुरक्षा, यातायात, बिजली एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में पीस कमेटी के सदस्य, रामलीला समितियों के प्रतिनिधि, डीजे संचालकों के प्रतिनिधि, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, पंडाल लगाने वालों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन जुलूस में डीजे मानक के अनुसार ही बजाया जाए। ध्वनि की तीव्रता निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। वाहनों पर अनावश्यक रूप से डीजे के ऊंचे सेटअप न लगाए जाएं। डीएम ने कहा कि नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की ओर से जुलूस और विसर्जन के लिए निर्धारित रूट एवं समय का सभी पूजा समितियों को पालन करना होगा। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें। एसएसपी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भीड़भाड़ व संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीएम एवं एसएसपी ने बताया कि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाए, लेकिन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पूजा समितियों और आयोजकों से भी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User