जल निकासी के लिए 24.96 करोड़ की परियोजना मंजूर:मुजफ्फरनगर में रामपुरी-शहबुद्दीनपुर रोड से मिमलाना रोड तक बनेगा नाला और STP
मुजफ्फरनगर के रामपुरी, शहबुद्दीनपुर और मिमलाना रोड क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने रामपुरी-शहबुद्दीनपुर रोड से मिमलाना रोड क्षेत्र में नाला निर्माण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के लिए 24 करोड़ 96 लाख 15 हजार रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है। राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे इसकी जानकारी दी। नाला निर्माण पर 16.49 करोड़ होंगे खर्च परियोजना के तहत नाला निर्माण के लिए 16 करोड़ 49 लाख 25 हजार रुपए और STP निर्माण के लिए 8 करोड़ 46 लाख 90 हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं। यह काम नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कराया जाएगा। शासन स्तर पर की गई थी पैरवी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद से मुलाकात कर क्षेत्र की जल निकासी समस्या रखी थी। शासन स्तर पर पैरवी के बाद परियोजना को स्वीकृति मिली है। बारिश में होता रहा है जलभराव रामपुरी, मिमलाना रोड और आसपास के इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती रही है। जुलाई में हुई भारी बारिश के दौरान भी इन क्षेत्रों समेत शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ था। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता है। नाला और STP बनने से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को कम करने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)