जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग में 7 पर FIR:कानपुर देहात में आरोपी बल्लू हिरासत में; रायफल कब्जे में ली
कानपुर देहात में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी वीरेंद्र उर्फ बल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल रायफल भी कब्जे में ली गई है। फायरिंग में घायल शैलेंद्र यादव की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं, असलहों के साथ पहुंचे लोगों के वीडियो सामने आया हैं। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सलावतपुर गांव मका है।
औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र के प्रसादपुरवा निवासी शैलेंद्र यादव का ननिहाल सलावतपुर गांव में है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे प्लॉट पर बनी दीवार को लेकर विवाद हो गया। शैलेंद्र का आरोप है कि दीवार हटाने की बात कहने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व असलहों से हमला कर दिया। शैलेंद्र के मुताबिक, रोहित, नीलू और वीरेंद्र उर्फ बल्लू ने फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली उनके बाएं हाथ में लग गई। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी खुशबू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शैलेंद्र ने वीरेंद्र उर्फ बल्लू पर दोबारा सिर में गोली मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों ने रायफल छीनकर उन्हें बचा लिया।
दूसरे पक्ष का आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब 15 लोग उनके घर पर चढ़ आए थे। इनमें कई लोग असलहे लिए हुए थे और उन्होंने मारपीट की। घटना से जुड़े असलहाधारियों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शैलेंद्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद एसडीएम अकबरपुर की अदालत में विचाराधीन है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)