जनभवन में 5100 कन्याओं का पूजन:17 अक्टूबर को प्रेरण सोपान संस्था करेगी आयोजन; भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास
लखनऊ में युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ने के लिए 17 अक्टूबर को राजभवन में 5100 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। प्रेरण सोपान संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के गांवों की कन्याएं शामिल होंगी। संस्था की सचिव शिखा भार्गव ने गुरुवार को जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन की जानकारी दी। शिखा भार्गव ने बताया कि राजभवन में 5100 कन्याओं के पूजन का यह लगातार तीसरा वर्ष है। संस्था की ओर से यह कार्यक्रम दसवीं बार आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 2100 कन्याओं के पूजन से हुई थी। बाद में कन्याओं की संख्या बढ़ाकर 5100 की गई। 30 गांवों और सेवा बस्तियों से आएंगी कन्याएं कार्यक्रम में आसपास के करीब 30 गांवों और विभिन्न सेवा बस्तियों से कन्याएं पहुंचेंगी। आयोजन में एकल विद्यालय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी सहयोग रहेगा। संस्था का कहना है कि कार्यक्रम के जरिए बच्चों को भारतीय संस्कारों और परंपराओं की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। ' रिवाइविंग कल्चर...' थीम पर आयोजन शिखा भार्गव ने कहा कि युवा पीढ़ी पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और भारतीय पर्वों के महत्व से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य से संस्था 'रिवाइविंग कल्चर एंड रिस्टोरिंग प्राइड' थीम पर काम कर रही है। कन्या पूजन के माध्यम से भारतीय परंपराओं और नारी सम्मान का संदेश दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)