जोगिया ब्लॉक परिसर में शिविर:जिला प्रभारी ने कहा- योजनाओं का काम सत्य और पारदर्शी होना चाहिए

Sep 30, 2026 - 07:58
0
जोगिया ब्लॉक परिसर में शिविर:जिला प्रभारी ने कहा- योजनाओं का काम सत्य और पारदर्शी होना चाहिए
सिद्धार्थनगर के जोगिया ब्लॉक परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थियों के साथ आमजन को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने पहुंचकर विभिन्न पंडालों और स्टॉल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। प्रवीण गुप्ता ने कहा कि योजनाओं से जुड़े कार्यों में सत्यता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पंडालों में उपलब्ध व्यवस्थाओं और कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ स्टॉल की व्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी भी जताई और सुधार के निर्देश दिए। शिविर में खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, भाजपा जोगिया मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, दिवाकर विक्रम सिंह, पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी और मोहम्मद मुस्तफा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पीएम श्री लखनपुर के शिक्षक रमेश, प्रधानाध्यापिका अनीता यादव और उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User