ज्वेलर के बेटे को नकाबपोश बदमाशों ने घर से खींचा:कन्नौज में पोस्ट ऑफिस के पास गाड़ी से मारी टक्कर, गोली चलाने का भी किया प्रयास; हालत गंभीर
कन्नौज के उमर्दा कस्बे में शनिवार रात करीब 9 बजे दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी राजेश मिश्रा के पुत्र सूर्या मिश्रा (सूर्यांश ) को उनके घर से खींच लिया और पुराने पोस्ट ऑफिस वाली गली के सामने गाड़ी से टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उन पर कातिलाना हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखिए 2 तस्वीरें- लाठी-डंडों से सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सबसे पहले पीड़ित सूर्या मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी, जिसके बाद जान बचाने के लिए वे अपने घर से भागे। बदमाशों ने उन्हें खदेड़ते हुए पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने गाड़ी से जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उनके सिर और पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। बदमाश उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। हमलावरों के चेहरे ढंके होने के कारण स्थानीय लोग उन्हें पहचान नहीं सके। इस दुस्साहसिक और खौफनाक वारदात के बाद से पीड़ित सूर्या मिश्रा का परिवार, विशेषकर उनकी माताजी और स्थानीय नागरिक बेहद सहमे और आतंकित हैं। दिनदहाड़े खुलेआम हुई इस हिंसा ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि इस प्रकार के अपराधी बेखौफ घूमते रहे, तो आम नागरिकों का भयमुक्त वातावरण में जीना दूभर हो जाएगा। स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया। इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर भेजी और क्षेत्र में निष्पक्ष जांच तथा पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। घटना के लगभग एक घंटे बाद क्षेत्रीय अधिकारी (CO) कुलवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया, लेकिन स्थिति का जायजा लेने के बाद वे महज तीन-चार मिनट में ही वहां से वापस लौट गए। पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। यह देखकर दूसरा शिष्य दौड़ता हुआ पहुंचता है। नीचे झांककर देखता है। रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह 10:35 बजे सुसाइड किया था। छत पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)