कांग्रेस जिला महासचिव का फेसबुक अकाउंट हैक:इस्तीफे की फर्जी पोस्ट की गई; अमित त्रिपाठी बोले- पार्टी नहीं छोड़ी

Oct 04, 2026 - 23:47
0
कांग्रेस जिला महासचिव का फेसबुक अकाउंट हैक:इस्तीफे की फर्जी पोस्ट की गई; अमित त्रिपाठी बोले- पार्टी नहीं छोड़ी
इटावा में कांग्रेस जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। रविवार शाम उनके अकाउंट से कांग्रेस के खिलाफ पोस्ट की गई। पार्टी से इस्तीफा देने की बात लिखी गई। अमित त्रिपाठी ने शाम 6 बजे इसका खंडन किया। फर्जी पोस्ट सामने आते ही कार्यकर्ताओं में चर्चा अमित त्रिपाठी के अकाउंट से पोस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में चर्चा शुरू हो गई। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन कर इस्तीफे को लेकर जानकारी ली। पोस्ट हटाकर इस्तीफे से किया इनकार मामले की जानकारी मिलने पर अमित त्रिपाठी ने अपना अकाउंट चेक किया। उन्होंने फर्जी पोस्ट को तुरंत हटा दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है। इस्तीफे को लेकर वायरल पोस्ट फर्जी है। पार्टी नेतृत्व के खिलाफ लिखी गई पोस्ट अमित त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनकी निजी आईडी हैक कर विरोधियों ने साजिश के तहत पोस्ट की। इसमें पार्टी नेतृत्व के खिलाफ झूठे और अनर्गल आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि इसका मकसद उन्हें और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करना है। कांग्रेस को बताया अपना परिवार अमित त्रिपाठी ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। वह अंतिम सांस तक पार्टी के साथ रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस को अपना परिवार बताया। कहा कि वह अपने परिवार के खिलाफ ऐसी बात सोच भी नहीं सकते। सिविल लाइन और साइबर सेल में देंगे तहरीर अमित त्रिपाठी ने बताया कि मामले में थाना सिविल लाइन और साइबर क्राइम सेल में लिखित तहरीर दी जाएगी। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फर्जी पोस्ट शेयर न करने की अपील कांग्रेस जिला महासचिव ने कार्यकर्ताओं और साथियों से फर्जी पोस्ट शेयर न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने पोस्ट से हुई असुविधा के लिए लोगों से माफी भी मांगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User