कानपुर भाजपा उत्तर SC-ST जिलाध्यक्ष बने अनूप कुमार चौधरी:तीसरी बार लगातार मिली जिम्मेदारी, अनिल दीक्षित बोले- लंबे समय के अनुभव का फायदा मिलेगा

Oct 13, 2026 - 19:50
0
कानपुर भाजपा उत्तर SC-ST जिलाध्यक्ष बने अनूप कुमार चौधरी:तीसरी बार लगातार मिली जिम्मेदारी, अनिल दीक्षित बोले- लंबे समय के अनुभव का फायदा मिलेगा
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले में अनूप कुमार चौधरी को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनके मनोनयन को मंजूरी दी है। शहर के ग्वालटोली क्षेत्र के रहने वाले अनूप तीसरी बार लगातार बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पार्टा में वो लंबे समय से काम कर रहे हैं। लगातार लंबे समय से इसी पद पर काम करने की वजह से शहर के अनुसूचित जनजाति को पार्टी से जोड़ने का काम करते रहें हैं, उनकों अलग-अलग चुनावों में भी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया है। अनूप कुमार चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, नमामि गंगे अभियान के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित और अतुल गुप्ता ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User