कानपुर देहात में 3 दिन से बंद मकान में चोरी:छुट्टी में ससुराल गया था परिवार, चोरों ने जेवरात चुराकर CCTV भी तोड़ा

Oct 21, 2026 - 14:52
0
कानपुर देहात में 3 दिन से बंद मकान में चोरी:छुट्टी में ससुराल गया था परिवार, चोरों ने जेवरात चुराकर CCTV भी तोड़ा
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में चोरों ने बुधवार सुबह करीब 3 बजे बंद मकान को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से एक लाख रुपए की नकदी और करीब तीन लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर में लगे CCTV कैमरे को भी तोड़ गए, ताकि उनकी करतूत का सुराग मिटाया जा सके। मामला सिकंदरा कस्बे के विकास नगर का है, जहां नदीम अंसारी पुत्र मोहम्मद हारून अपने परिवार के साथ रहते हैं। नदीम अंसारी पत्नी और बच्चों के साथ तीन दिन की छुट्टी के चलते अपने ससुराल इकदिल गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बना लिया। बुधवार सुबह नदीम ने अपने मोबाइल फोन पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें देखीं। इस दौरान एक कैमरा बंद दिखाई दिया, जबकि दूसरे कैमरे में घर का ताला टूटा नजर आया। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने तत्काल अपने पिता को फोन कर घर पहुंचने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे पिता ने देखा कि मकान में चोरी हो चुकी थी। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी नकदी व जेवरात गायब थे। चोर जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ गए। पीड़ित के मुताबिक, चोर चार सोने की अंगूठियां, नाक की चार बालियां, पांच नाक के फूल, सोने के झुमकों का एक जोड़ा और करीब सवा तोले का सोने का हार चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच की लोगों से पूछताछ के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस तफ़्तीश के जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User