लखनऊ में बॉक्सिंग टीम का चयन:ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में की बॉक्सिंग टीम के लिए ट्रायल

Oct 21, 2026 - 14:52
0
लखनऊ में बॉक्सिंग टीम का चयन:ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में की बॉक्सिंग टीम के लिए ट्रायल
लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आगामी विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए पुरुष बॉक्सिंग टीम के चयन को ट्रायल आयोजित किया गया। चंद्रशेखर आजाद व्यायामशाला में हुए ट्रायल का संचालन विशेषज्ञ बॉक्सिंग कोच कृपा शंकर के निर्देशन में किया गया। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर विश्वविद्यालय की टीम के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन करना था। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, पंचिंग कौशल, रक्षात्मक तकनीक, फुर्ती, सहनशक्ति और खेल भावना का आकलन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें विश्वविद्यालयीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के सदस्य सचिव मोहम्मद शारिक तथा सदस्य डॉ. हसन मेहदी और डॉ. आरिफ अब्बास मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User