नशे में धुत सिपाही सिर के बल लेटा रहा,VIDEO:चित्रकूट में शराब ठेके के बाहर लगाता रहा खर्राटे, कुर्सी पर थे पैर
चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र से वर्दी पहने एक सिपाही का नशे में धुत होकर सिर के बल लेटने का वीडियो सामने आया है। सिपाही कुर्सी के सहारे लटका हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सिपाही का नाम दीपक प्रकाश है, जो 112 में तैनात है। कुछ लोगों का दावा है कि यह वीडियो पूर्व विधायक वीर सिंह के घर के पास स्थित शराब के ठेके का है। वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। सिपाही उस समय ड्यूटी पर तैनात था। हालांकि, मामले को लेकर सदर कोतवाली प्रभारी अभयराज सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)