कानपुर देहात में दृष्टिबाधित महिला को नहीं मिला इंसाफ:थाने के बाद एसपी कार्यालय पहुंची, फिर थाने जाने को कहा

Oct 12, 2026 - 12:51
0
कानपुर देहात में दृष्टिबाधित महिला को नहीं मिला इंसाफ:थाने के बाद एसपी कार्यालय पहुंची, फिर थाने जाने को कहा
कानपुर देहात में इंसाफ की उम्मीद लेकर सोमवार सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय पहुंची एक दृष्टिबाधित महिला की फरियाद सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है। महिला अपने पति के साथ न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी। उसका आरोप है कि वह कई बार थाने गई, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। जब थाने से न्याय नहीं मिला, तो उसने एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। लेकिन यहां भी उसे दोबारा थाने जाने के लिए कह दिया गया। दरअसल, रसूलाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली सुनीता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 12 सितंबर को जब वह घर में सो रही थी, तभी गांव का एक व्यक्ति अचानक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि घर में रखे बक्से से सोने का मंगलसूत्र और आठ हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। महिला के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने अपने पति के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। दूसरी बार एसपी कार्यालय पहुंची महिला का कहना है कि वह इस मामले को लेकर कई बार थाने गई, लेकिन जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह क्या करे इसी उम्मीद में वह दूसरी बार एसपी कार्यालय पहुंची थी कि शायद यहां उसकी शिकायत सुनी जाएगी और उसे न्याय मिलेगा। लेकिन महिला के मुताबिक, इस बार भी उसे थाने जाने के लिए कह दिया गया। शिकयत के आधार प्राथमिकी दर्ज फिलहाल, महिला ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी उसकी शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और उसे इंसाफ मिल पाता है या नहीं। रसूलाबाद थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद है उसी में मारपीट हुई है महिला को थानें बुलाया गया है शिकयत के आधार प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User