कानपुर के घाटमपुर में नवरात्रि की धूम:सभासद सत्यम चौहान के पंडाल में गूंज रहे मां के जयकारे, आज होगा विशाल भंडारा
घाटमपुर नगर के कुष्मांडा नगर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वार्ड के सभासद सत्यम चौहान की ओर से मठ पंप स्थित उनके कार्यालय परिसर में मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम मां की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। नवरात्रि महोत्सव के तहत आयोजित भगवती जागरण में भक्तों ने भक्ति गीतों और मां की सुंदर भेंटों पर जमकर नृत्य किया। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह-शाम होने वाली आरती में क्षेत्र के महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आरती के दौरान मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठता है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। भगवती जागरण में कलाकारों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मां की भेंटें सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज भदौरिया, चीना पब्लिक स्कूल के निदेशक पंकज गुप्ता, घाटमपुर कोतवाल मनोज भदौरिया, नगर पालिका के ईओ डॉ. महेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सभासद सत्यम चौहान ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)