कानपुर के हिमालय भवन में फर्श एक फीट नीचे धंसा:बेड पर सो रहे थे माता-पिता, आवंटी ने केडीए को भेजा लीगल नोटिस
कानपुर के पनकी-शताब्दी नगर स्थित कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की हिमालय भवन योजना में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। यहां बी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर के एक फ्लैट का फर्श अचानक करीब एक फीट नीचे धंस गया। घटना के समय फ्लैट में आवंटी की मां और पिता सो रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले में आवंटी ने केडीए के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत करने के साथ ही लीगल नोटिस भी भेजा है। करीब एक फीट नीचे धंस गया फर्श हिमालय भवन के बी ब्लॉक के रहने वाले वंशवीर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में अपनी मां सुनीला गुप्ता के नाम 22.50 लाख रुपए में फ्लैट खरीदा था। उनका परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। वंशवीर का कहना है कि 27 सितंबर की रात करीब दो बजे उनकी मां और पिता कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बेड के चारों तरफ लगी टाइल्स टूटने लगीं और फर्श करीब एक फीट नीचे धंस गया। बेड का कुछ हिस्सा भी जमीन में चला गया। घटिया निर्माण कराने का आरोप वंशवीर ने बताया कि तेज आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे तो फर्श धंसा हुआ मिला। उनका आरोप है कि फ्लैट में निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। अब पूरे फर्श को तुड़वाकर दोबारा मरम्मत करानी पड़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वंशवीर ने बताया कि उन्होंने आईजीआरएस पर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने केडीए को लीगल नोटिस भेजकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)