कानपुर के कारोबारी को थाई महिला का आखिरी मैसेज:मैंने तुमसे कड़वी बातें कहीं, लेकिन मदद की; इरफान बोला- थाईलैंड अच्छा नहीं, लोग सही कहते हैं

Oct 09, 2026 - 07:28
0
कानपुर के कारोबारी को थाई महिला का आखिरी मैसेज:मैंने तुमसे कड़वी बातें कहीं, लेकिन मदद की; इरफान बोला- थाईलैंड अच्छा नहीं, लोग सही कहते हैं
‘लोग बिल्कुल सही कहते हैं -थाईलैंड अच्छा नहीं है। और आखिर में हुआ भी बिल्कुल वही, जरा उन फोटोज को तो देखो जो अपलोड की जा रही हैं। हो सकता है कि वहां यह सब नॉर्मल माना जाता हो, लेकिन तुम्हें अच्छी तरह पता था कि भारत में क्या नॉर्मल माना जाता है।’ ‘तुमने मदद की थी, इसलिए मैं सिर्फ तुम्हारे लिए यहां दौड़ा चला आता था, मैं हर दो महीने में आता हूं - खास तौर पर तुम्हारे लिए - प्यार की वजह से, ताकि तुम्हें कोई तकलीफ या दुख न हो।’ यह आखिरी मैसेज इरफान ने थाई महिला अपसॉर्न को किया था। इसके बाद वह थाईलैंड दोबारा नहीं गया। इरफान के इस मैसेज पर अपसॉर्न ने लिखा था- ‘मैं यह साफ करना चाहती हूं, कि भले ही मैंने तुमसे कुछ कड़वी बातें कहीं, लेकिन मदद मैंने ही की थी। अभी भी, क्योंकि तुम मेरे पति हो, इसलिए मैं सब कुछ संभाल सकती हूं, लेकिन अब तुम ऐसा नहीं सोचते। तो चलो…’ पीड़िता कोर्ट में बोली- इरफान और उसके पिता ने मेरे साथ मारपीट की गुरुवार को थाई महिला अपसॉर्न के स्पेशल सीजेएम कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज किए गए। करीब 3 घंटे तक हुए बयान के दौरान उसने अपने साथ बीती एकएक बात मजिस्ट्रेट के सामने रखी। उसने कहा कि सर, इरफान ने मेरे साथ धोखा किया है, उसने मुझसे अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई। उसने बिजनेस के नाम पर मेरे 60 लाख हड़प लिए। मैं पटाया में सी-फूड रेस्टोरेंट चलाती हूं। मैंने उसपर लोन ले रखा है। मैंने अपनी बहन, रिश्तेदारों से कर्ज लेकर इरफान को पैसा दिया, लेकिन वह धोखेबाज निकला। मैंने अपने पैसे वापस मांगें तो उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। मैं भटकते हुए उसे घर पहुंची, तो उसकी हकीकत सामने आ गई। वह तीन बच्चों का पिता है, वह मुझसे बोला कि-अगर पैसा चाहिए तो मुस्लिम धर्म अपना कर तुम्हें इंडिया में रहना होगा। मैंने बौद्ध धर्म छोड़ने से मना किया तो इरफान और उसके पिता चांद ने गाली-गलौज कर मेरे साथ मारपीट की। मैंने कहा कि तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया कि तुम शादीशुदा हो, तो वह कहने लगा कि मेरे धर्म में दो शादी जायज है। आरोपी इरफान की जमानत अर्जी खारिज इसके साथ ही गुरुवार को आरोपी इरफान की बेल एप्लीकेशन लोअर कोर्ट ने खारिज कर दी है। इरफान के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि इस्लाम धर्म में दो शादियां करना जायज है, यह कोई अपराध नहीं है। जिस पर थाई महिला के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी ने बौद्ध परपंरा के मुताबिक पीड़िता से शादी की है। बौद्ध धर्म में दो शादियां करना जायज नहीं है। अगर मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की होती, तो वह जायज होती। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अब जानिए पूरा मामला… थाईलैंड में रहने वाली महिला अपसॉर्न भारत आई हुई है। वह अपने परिचित को लेकर 5 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे दलेल पुरवा अनवरगंज निवासी चमड़ा कारोबारी मोहम्मद इरफान के घर पहुंची। यहां उन्हें इरफान की पहली शादी और तीन बच्चों के बारे में पता चला तो विरोध किया। इसके बाद अपने रुपए वापस मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई। मुस्लिम धर्म कुबूल करके धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव बनाया गया। महिला ने विरोध किया तो इरफान और उसके पिता चांद मारपीट पर अमादा हो गए और गालियां देने लगे। उन्हें घर से भगा दिया। तब उन्हें एहसास हुआ कि इरफान ने धोखाधड़ी करके उनसे झूठी शादी की और उनके पैसे भी हड़प लिए। शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। महिला की तहरीर पर अनवरगंज पुलिस ने इरफान, उसके पिता चांद और पार्टनर रेहान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इरफान को बुधवार को ही जेल भेज दिया गया था। सात बार इरफान थाईलैंड गया, शादी के बाद छह बार गया एसीपी मंजय सिंह ने बताया कि थाई महिला अपसॉर्न पटाया बीच पर एक सी-फूड रेस्टोरेंट चलाती है। इरफान भी वहां जाता रहता था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद वह थाईलैंड के पटाया बीच पर ही मिला। 22 अप्रैल 2025 को महिला के घर वालों की मौजूदगी में बौद्ध धर्म के अनुसार इरफान ने शादी की। शादी से पहले एक बार और उसके बाद छह बार वह पटाया गया है। लखनऊ और दिल्ली से खरीदी बाइक, बेच भी दी पुलिस के मुताबिक अपसॉर्न ने इरफान को उसके बर्थडे के मौके पर 34 लाख की BMW–1000 और 21 लाख की Ninja–10 बाइकें खरीदने के लिए पैसे भेजे थे। इरफान ने लखनऊ और दिल्ली से दोनों बाइकें खरीदीं। दोनों बाइकें वह बेच भी चुका है। थाई महिला को कॉल पर मिल रही धमकियां मुकदमा दर्ज कराने के बाद थाई महिला को लगातार इंटरनेट कॉल करके धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User