कानपुर के मां ज्वाला देवी मंदिर में भंडारा हुआ:जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने 101 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में शुक्रवार को ‘नौ देवी नौ भंडारे’ अभियान के तहत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने 101 कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू हुआ। इसमें हजारों भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक जुटे श्रद्धालु शुक्रवार दोपहर मंदिर पहुंचीं स्वप्निल वरुण ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इसके बाद भंडारे की शुरुआत कराई गई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी के दर्शन किए और जयकारे लगाए। सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश स्वप्निल वरुण ने कहा कि ‘नौ देवी नौ भंडारे’ अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में आस्था और भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजनों से सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश मिलता है। उन्होंने मां ज्वाला देवी से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में पतारा ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह, जिला पंचायत सदस्य कल्लू मिश्रा, अंकित दीक्षित, उदयवीर सिंह, आलोक तिवारी, पंकज पांडेय, उदय नारायण, रणविजय सिंह, अंशू तिवारी, मंडल अध्यक्ष ओमजी तिवारी, सचिन शुक्ला और सीमा मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)