कानपुर के महिला महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक:स्वच्छता ही सेवा संदेश पहुंचाया, छात्राओं ने दी शानदार रंगमंचीय प्रस्तुति
कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में 15 अक्टूबर को स्वच्छता समिति एवं प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। डॉ. अंजना सोनकर के निर्देशन में स्वच्छता समिति की छात्राओं ने प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण विभाग प्रभारी डॉ. मालती वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. राज किशोरी सिंह और शिक्षक संघ की अध्यक्ष प्रो. अंजिता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप्ति ने किया, जबकि डॉ. अंजना सोनकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजन में डॉ. शबीना अंसारी, डॉ. अनीता जायसवाल, डॉ. मनीषा निगम, डॉ. विजयलक्ष्मी और डॉ. ज्योति का सहयोग रहा। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)