कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:साइकिल गद्दी के कारखाने में भीषण आग, कच्चा बादाम गर्ल बोलीं- कमरे में 3 लड़के घुसे

Oct 20, 2026 - 06:13
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:साइकिल गद्दी के कारखाने में भीषण आग, कच्चा बादाम गर्ल बोलीं- कमरे में 3 लड़के घुसे
नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…डांडिया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद पर इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि कमरे की घंटी बार-बार बजने और फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के पहुंचने से वह असहज महसूस कर रही थीं। वहीं, बाबूपुरवा में साइकिल की गद्दी बनाने वाले एक कारखाने में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में कारखाने में रखा सामान जलकर राख हो गया। इधर, दशहरा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक परेड और आसपास के प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. ट्रक ने रक्षा मंत्रालय कर्मी की स्कूटी को रौंदा: कानपुर में पहिया से कुचल कर पत्नी की मौत; मंदिर में दर्शन के लिए गए थे चकेरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी उछलकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक चालक ने भागने की कोशिश में सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर… 2. अंजलि अरोड़ा बोलीं-वेटर के साथ कमरे में 3 लड़के घुसे: कच्चा बादाम गर्ल की सफाई- मुझे भी डर लगता है; डांडिया कार्यक्रम छोड़ दिया था मुझे ‘कच्चा बादाम’ गाने से कोई परेशानी नहीं। इसी गाने ने मुझे पहचान दी है। मुझे अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर परेशानी हुई। कमरे की घंटी बार-बार बजने और फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के पहुंचने से मैं असहज (अनकंफर्टेबल) महसूस कर रही थी। मेरी नाराजगी जनता से नहीं, कुछ लोगों के व्यवहार से थी।’ यह कहना है एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का। पढ़िए पूरी खबर… 3. ड्राइवर को आई झपकी, कार डिवाइडर से टकराई; 2 मौत: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, अंबेडकर नगर जा रहा था परिवार बिल्हौर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में कार चालक और एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार सवार एक युवक बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। पढ़िए पूरी खबर… 4. चिड़ियाघर में सफोकेशन से जेब्रा के बच्चे की मौत: रेड बैग को फाड़ नहीं सकी मां, 2023 में बनतारा से लाई गई थी जेसमिन चिड़ियाघर में मादा जेब्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जन्म के बाद मादा जेब्रा बच्चे के शरीर पर मौजूद रेड बैग (जन्म के समय बच्चे को ढकने वाली झिल्ली) को नहीं फाड़ सकी। इसके चलते बच्चे को सांस लेने में परेशानी हुई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर… 5. दशहरा मेले के लिए ट्रैफिक डायवर्जन: लालइमली से बड़ा चौराहा तक शाम 5 बजे से बदलेगा ट्रैफिक, इन रास्तों से निकलें परेड मैदान में रामलीला और दशहरा मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक परेड और आसपास के प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात व्यवस्था में बदलाव के लिए 10 स्थान तय किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर… 6. 150 साल पुरानी परेड रामलीला में कुंभकर्ण का वध: 70 फीट पुतले का दहन किया, आतिशबाजी देखने पहुंचे हजारों लोग परेड मैदान में 150 साल पुरानी परेड रामलीला सोसाइटी की रामलीला में रविवार रात कुंभकर्ण वध का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम ने अपने दिव्य बाण से कुंभकर्ण का वध किया। इसके बाद रात 11:30 बजे आसमानी आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया। पढ़िए पूरी खबर… 7. जीटी रोड दुरुस्त, निरीक्षण में मिले गड्ढे: DM ने झूठी रिपोर्ट देने पर एक्सईएन को लगाई फटकार, 3 दिन में मांगा जवाब कानपुर की प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दावों के बीच जीटी रोड की बदहाल स्थिति ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। समीक्षा बैठकों में सड़क की मरम्मत पूरी होने की जानकारी देने के बावजूद मौके पर गड्ढे मिलने पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नाराजगी जताई। पढ़िए पूरी खबर… 8. जिलाध्यक्ष पर FIR के बाद कांग्रेस लीगल सेल पहुंची कानपुर: चेयरमैन बोले- महाना के दबाव में पुलिस दर्ज कर रही झूठे मुकदमे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज होने के मामले में सोमवार को लीगल सेल का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचा। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद एसीपी ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत सुनी। कांग्रेस ने 3 महीने में 7 एफआईआर दर्ज करने और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर… 9. डांडिया नाइट्स के आखिरी दिन थिरके 3 हजार लोग: दैनिक भास्कर ने बांटे जूट बैग, लोग बोले- Say No To Plastic फूलबाग में रविवार रात ‘डांडिया महोत्सव बाय बजूका’ के आखिरी दिन 3 हजार से अधिक लोग डीजे की धुनों पर झूमे। ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ गाने से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। देर रात तक युवा, महिलाएं और पुरुष डांडिया खेलते रहे। इस दौरान दैनिक भास्कर एप की टीम ने जूट के थैले बांटकर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। पढ़िए पूरी खबर… 10. जेल से बाहर आए बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई: घाटमपुर में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ; बिजली के तार चोरी में 10 FIR घाटमपुर में रविवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, वाहन रोकने पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पवन के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश पर लूट, डकैती और चोरी समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पढ़िए पूरी खबर….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User