झांसी से त्योहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच होगा फेस्टिवल स्पेशल का संचालन
झांसी त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का ठहराव बिरारी और रुंधी स्टेशन पर भी किया जाएगा। ट्रेन नम्बर 01913/01914 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। परिचालन संबंधी कारणों से खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01913 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल खजुराहो से रात 10.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन दुरियागंज, महाराजा छत्रसाल छतरपुर, टीकमगढ़, बिरारी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसी कलां और रुंधी स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। झांसी में रात 2.10 बजे पहुंचेगी ट्रेन खजुराहो से चलने वाली ट्रेन बिरारी स्टेशन पर रात 12.28 बजे पहुंचेगी और 12.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन रात 2.10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद 2.15 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल दोपहर 12.30 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। ट्रेन रुंधी, कोसी कलां, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा और दतिया होते हुए रात 9.25 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहरने के बाद 9.35 बजे रवाना होगी। ट्रेन बिरारी, टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल छतरपुर और दुरियागंज होते हुए अगले दिन सुबह 3.30 बजे खजुराहो पहुंचेगी। 20 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें पांच स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, एक एसी थ्री टियर और दो एसएलआरडी श्रेणी के कोच शामिल हैं। त्योहारों के दौरान इस ट्रेन के संचालन से खजुराहो, टीकमगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)