कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:योगी बोले- अखिलेश जी, जनता आपको विदा कर चुकी, हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

Oct 27, 2026 - 06:08
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:योगी बोले- अखिलेश जी, जनता आपको विदा कर चुकी, हर्ष फायरिंग में युवक की मौत
नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…सीएम योगी ने कहा- अखिलेश यादव को एक बार विरासत में सत्ता मिली, लेकिन अब दोबारा सत्ता में आने का सपना छोड़ देना चाहिए। जनता आपको विदा कर चुकी है। विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं। वहीं, जाजमऊ में पूर्व विधायक के कुत्ते ने घर के बाहर टहल रहे युवक पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पैर में काटकर लहूलुहान कर दिया। इधर, घाटमपुर में टेसू-झांझिया कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलेसिलेवार खबरें पढ़िए- 1. योगी बोले- देश में 2 मियां, एक छोटे दूसरे बड़े:अखिलेश जी, सपने देखना बंद कीजिए, विरासत में बुद्धि नहीं मिल सकती सीएम योगी ने राहुल और अखिलेश पर तंज कसा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा- इस समय देश के अंदर 2 मियां हैं। एक छोटे और एक बड़े मियां। इन्हें घुसपैठियों से बहुत प्यार है। ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं। लेकिन दलितों, वंचितों, गरीबों और युवाओं का अपमान करते हैं। योगी महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने बिठूर पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर… 2. जूही कलां में गैंगस्टर अजय ठाकुर को भीड़ ने पीटा: स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, ऑटो को टक्कर मारकर भाग रहा था हनुमंत विहार स्थित जूही कलां के डब्लू ब्लॉक में रविवार रात गैंगस्टर अजय ठाकुर को भीड़ ने पीट दिया। आरोप है कि वह एक युवक को स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर लाया था। लोगों को देख उसने गाड़ी भगाने की कोशिश की, इस दौरान ई-ऑटो को टक्कर मार दी। पुलिस ने अजय और उसके दो साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया। पढ़िए पूरी खबर…. 3. कलक्टरगंज में दो ट्रकों के बीच फंसकर चालक की मौत: बॉडी दोनों के बीच चिपकी, हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक फरार कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में दो ट्रकों के बीच फंसकर एक के चालक बबलू की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह ट्रक की सफाई कर रहा था। तभी पास खड़े दूसरे ट्रक के चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। इससे बब्लू दोनों वाहनों के बीच दब गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसे जानबूझकर कुचल गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला समय: 28 अक्टूबर से लागू होगा नया शेड्यूल, यात्रा से पहले चेक कर लें टाइमिंग दीपावली से पहले कानपुर सेंट्रल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी 28 अक्टूबर से अलग-अलग तारीखों में लागू होगी। इसके तहत गोरखधाम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर सुपरफास्ट, ऊंचाहार एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया गया है। पढ़िए पूरी खबर… 5. कांग्रेस ने चुनाव में सीट बंटवारे पर पत्ते नहीं खोले: राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बोले-BJP को हटाना प्राथमिकता, रणनीति बंद कमरे में बनेगी यूपी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनमोहन सिंह कटोच ने कहा कि फिलहाल 200 या 400 सीटों पर चर्चा नहीं हो रही है। प्राथमिकता भाजपा को सत्ता से हटाने की है। चुनावी रणनीति पार्टी नेतृत्व बंद कमरे में तय करेगा और सही समय पर इसका खुलासा किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर… 6. शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराने वाली युवती को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर: घायल पीड़िता को आरोपियों से हमले की आशंका, FIR दर्ज जाजमऊ में शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराने वाली युवती स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर रामादेवी से श्यामनगर जाते समय हुई। पीड़िता ने मुकदमे से जुड़े आरोपियों पर जानबूझकर टक्कर मारने की आशंका जताई है। चकेरी पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पढ़िए पूरी खबर… 7. चिड़ियाघर में आई 3.5 साल की शेरनी: इंदौर भेजा जाएगा 8 साल का नर दरियाई घोड़ा कानपुर प्राणी उद्यान में वन्यजीव विनिमय कार्यक्रम के तहत इंदौर से 3.5 साल की मादा शेरनी बिजली लाई गई है। स्वास्थ्य परीक्षण में वह पूरी तरह स्वस्थ मिली है। फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया है। वहीं, कानपुर चिड़ियाघर में मौजूद आठ वर्षीय नर दरियाई घोड़े सतीश को इंदौर के कमला नेहरू जूलॉजिकल पार्क भेजा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर… 8. टेसू-झांझिया कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, बुजुर्ग की मौत: नशे में धुत युवक ने बंदूक से गोली चलाई, आरोपी अरेस्ट घाटमपुर में टेसू-झांझिया कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि नशे में धुत युवक ने दुनाली बंदूक से फायरिंग की, जिसकी गोली सामने खड़े बुजुर्ग के सीने में जा लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर… 9. जाजमऊ में पूर्व विधायक के कुत्ते ने युवक पर किया हमला, पैर काटकर किया लहूलुहान; नगर निगम से कार्रवाई की मांग जाजमऊ स्थित वाजिदपुर में पूर्व विधायक के कुत्ते के हमले से इलाके में दहशत है। रात में घर के बाहर टहल रहे युवक को कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। युवक ने सोमवार दोपहर कांशीराम अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कुत्ते के हमलों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर… 10. किदवई में शिव शक्ति अखाड़े का शस्त्रोत्सव मनाया: शस्त्र पूजन के साथ दिया सनातन संस्कृति और समाजिक एकता का संदेश किदवई नगर में रतनलाल शर्मा स्टेडियम में शिव शक्ति अखाड़े का द्वितीय स्थापना दिवस और विशाल शस्त्रोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और शस्त्र संचालन का प्रदर्शन किया गया। आयोजन में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं समेत हजारों लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता डॉ. गौतम खट्टर ने ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User