गोरखपुर में बच्ची हत्याकांड में 8वीं गवाही पूरी:पोस्टमार्टम पैनल में शामिल डॉक्टर का बयान दर्ज, आज होगी अगली सुनवाई
गोरखपुर जिला अस्पताल से सिपाही ने 10 साल की बच्ची को अगवा कर रेप और हत्या किया था। मामले में सोमवार को सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश पाक्सो शमीम अहमद अंसारी की कोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले पैनल की सदस्य डा. अनीता सिंह राजपूत की गवाही और बहस पूरी हो गई। इससे पहले पैनल में शामिल डा. प्रिंस गुप्ता से भी बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो चुकी है। मामले में बचे हुए सबूतों के लिए कोर्ट ने 27 अक्टूबर की तारीख तय की है। अब तक 8 गवाहों की गवाही हो चुकी मुकदमे में पीड़िता के पिता और बड़ी बहन समेत 8 गवाहों के बयान पहले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञ, कोतवाली के मुकदमा लेखक और स्कूल के प्रधानाचार्य शामिल हैं। मामले की सुनवाई पॉक्सो अदालत में चल रही है। 28 जुलाई की रात अस्पताल से लापता हुई थी बच्ची 28 जुलाई की रात 10 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन को खाना देने गोरखपुर जिला अस्पताल गई थी। उसकी बहन अस्पताल में भर्ती थी। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उसे अपने साथ ले गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की। इसमें डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव, निवासी गाजीपुर, पर बच्ची के अपहरण का आरोप सामने आया। 30 जुलाई को रोहिन नदी किनारे मिला शव पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की बात स्वीकार की थी। 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची का शव बरामद हुआ था। मामले के बाद आरोपी सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया। अब अदालत में गवाहों के बयान और पेश किए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)