लखीमपुर में 8 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:देवेश राय को बांकेगंज, राकेश कुमार को धौरहरा की जिम्मेदारी

Oct 09, 2026 - 09:43
0
लखीमपुर में 8 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:देवेश राय को बांकेगंज, राकेश कुमार को धौरहरा की जिम्मेदारी
लखीमपुर खीरी में बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आठ खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी की अनुमति के बाद 8 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, बेहजम में तैनात देवेश राय को बांकेगंज भेजा गया है। बांकेगंज के राकेश कुमार को धौरहरा, बिजुआ के नागेंद्र चौधरी को कुम्भी और ईसानगर के अखिलानंद राय को बेहजम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह धौरहरा के आशीष कुमार पांडेय को फूलबेहड़, फूलबेहड़ के बृजराज सिंह को निघासन और निघासन के धर्मेश यादव को नगर क्षेत्र में तैनाती दी गई है। वहीं, बीएसए कार्यालय खीरी में तैनात सुनील कुमार को बिजुआ भेजा गया है। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश बीएसए ने सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश मिलते ही नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्हें शासन और विभाग की योजनाओं को समय से लागू कराने के साथ उनकी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User