10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत:दशहरा की छुट्टी में ननिहाल आया था, एक घंटे बाद मिला शव
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला मोहल्ले में रविवार शाम 4 बजे पोखरी में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह दशहरा की छुट्टी में ननिहाल आया था। खेलते समय पैर फिसलने से वह पोखरी में गिर गया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद शाम 5 बजे जाल की मदद से उसका शव बाहर निकाला गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खेलते समय पोखरी के किनारे फिसला पैर मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बृजेश वर्मा के बेटे अंश वर्मा (10) के रूप में हुई है। अंश देवरिया के रामगुलाम टोला मोहल्ले में अपने ननिहाल में दुर्गा वर्मा के घर आया हुआ था। रविवार शाम करीब 4 बजे अंश खेलते हुए बेरमहिया पोखरी के पास चला गया। इसी दौरान किनारे पर उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूबने लगा। उसे डूबता देखकर आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद बालक की तलाश शुरू की गई। जाल की मदद से निकाला गया शव करीब एक घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने जाल की मदद से शाम 5 बजे अंश का शव पोखरी से बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ननिहाल में मचा कोहराम अंश की मौत की खबर मिलते ही ननिहाल में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सकों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)