दीदी अब मेरे बेटे को संभालना-कहकर महिला ने जान दी:झांसी में 8 साल पहले शादी हुई थी, झगड़ा होने पर जहर खाया, मां से बोली- बचा लो

Oct 12, 2026 - 20:19
0
दीदी अब मेरे बेटे को संभालना-कहकर महिला ने जान दी:झांसी में 8 साल पहले शादी हुई थी, झगड़ा होने पर जहर खाया, मां से बोली- बचा लो
झांसी में ससुराल में झगड़ा होने के बाद एक महिला ने सुसाइड कर लिया। गायत्री देवी (28) शादी 8 साल पहले हुई थी। 6 साल का एक बेटा है। मरने से पहले उसने अपनी बड़ी बहन को कॉल लगाया। कहा- ‘यहां झगड़ा हो रहा है। मेरे बेटे को इन लोगों के पास मत छोड़ना। तुम संभालना या फिर मां के पास भेज देना।’ बहन ने समझाया, मगर कुछ देर बाद ही महिला ने अपनी मां को कॉल लगाकर कहा- मैंने जहर खा लिया। तबीयत ज्यादा खराब हो रही है, बचा लो। परिजन घर पहुंचे तो महिला नहीं मिली। आरोप है कि फोन लगाए तो रिसीव नहीं किए। अस्पतालों में ढूढ़ते हुए मायके वाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां गायत्री का इलाज चल रहा था। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र का है। पति क्रेशर पर काम करता है मृतका गायत्री देवी (28) बरुआसागर के लक्ष्मणपुरा गांव की रहने वाली थी। उसका मायका पूंछ के खिल्ली गांव में हैं। बड़ी बहन प्रज्ञा यादव ने बताया- मेरी बहन गायत्री की शादी 2018 में लक्ष्मणपुरा निवासी अनूप यादव से हुई थी। अनूप एक क्रेशर पर काम करता है। उनका 6 साल का एक बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बहन गायत्री को परेशान कर रहे थे। मेरी रविवार दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक बात हुई। इसके बाद शाम 5:55 बजे दो से तीन मिनट तक बात हुई। वो कह रही थी कि मेरे बेटे को इन लोगों के पास मत छोड़ना। या तुम अपने पास रख लेना या फिर नानी के पास खिल्ली भेज देना। तब मैंने कहा कि क्या बात हो गई, मैं आ जाऊ तो मना करने लगा। इसके लगभग 10 मिनट बाद गायत्री ने मां को कॉल लगाकर कहा कि मम्मी बचा पाओ तो बचा लो। शादी के बाद से ही दुखी थी बेटी मृतका की मां कमेश्वरी ने बताया- शादी के बाद से ही मेरी बेटी गायत्री दुखी थी। आरोप है कि उसे खाने तक को नहीं देते थे। मारपीट करते थे। लेकिन मेरी बेटी सहन करती रही। रविवार शाम को फोन आया तो बताते लगी कि ये लोग झगड़ा कर रहे हैं। पति गाली दे रहे हैं। मैंने समझाया कि बेटा लड़ने दो, तुम शांत रहो। इसके बाद बेटी ने जहर खा लिया। फोन लगाकर बताया कि मम्मी हमने दवाई खा ली। जी घबरा रहा है। इसके बाद बेटा नहीं बोली और फोन रख दिया। रविवार को सास की बहन आई थी, सब्जी नहीं थी। तब बेटी ने कहा कि रिश्तेदार आए हैं तो क्या सब्जी बना दें। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। अब चाहते हैं कि नाती को हम लोग ले जाएंगे। जिन्होंने हमारी बेटी को दुख दिया, उनको दुख मिलेगा। मजदूरी पर गया तो पत्नी ने जहर खाया पति अनूप यादव ने ससुराल वाले के सभी आरोपों को वेबुनियाद बताया। कहा- रविवार मैं मजदूरी पर गया था। पीछे से पत्नी ने जहर खा लिया। पत्नी ने ही फोन कर दर्द होने की बात बताई। तब मैं उसे मेडिकल कॉलेज लाया। यहां तक वो चलकर आई। इसके बाद तबीयत बिगड़ती चली गई। तब प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। मारपीट करने के आरोप झूठे हैं। हमने कभी मारपीट नहीं की। हम लोग हर प्रकार से संपन्न हैं। घर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई। मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा कि पत्नी ने सुसाइड क्यों किया?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User