कानपुर में 16 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन:घाटमपुर में नशे की हालत में बुजुर्ग तालाब में कूदा, SDM- तहसीलदार पहुंचे
कानपुर के घाटमपुर में देर रात एक बुजुर्ग नशे की हालत में तालाब में कूद गए, इस दौरान पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला, देर रात बुजुर्ग तालाब में दोबारा कूद गए। जब तक पड़ोसी बचाने के लिए दौड़े तब तक वह तालाब के दलदल में डूब गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लगभग 16 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, जानकारी मिलते घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार ओमप्रकाश समेत नगर पालिका अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। अभी तक बुजुर्ग का शव नहीं मिल सका है। घाटमपुर के गांधी नगर मोहल्ले निवासी 55 वर्षीय सत्यनारायण मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, देर रात पत्नी घसीटी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इससे गुस्साकर वह घर के सामने स्थित तालाब में कूद गए। इस दौरान परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी अनिल और दिनेश ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला, इसके लगभग दो घंटे बाद बुजुर्ग देर रात तालाब में दोबारा कूद गए। परिजनों का शोर सुनकर जब तक पड़ोसी पहुंचे तब तक बुजुर्ग तालाब के दलदल में डूब चुके थे। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 16 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। लेकिन अब तक बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका है। रविवार सुबह पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम के साथ नगर पालिका की टीम ने तालाब में आठ फुट खर पतवार में सीढ़ी डालकर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अभी तक बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल सका है। ईओ ने JCB से खर पतवार हटवाया घाटमपुर नगर पालिका अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार जानकारी मिलते टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने JCB बुलाकर तालाब में खड़े खर पतवार को साफ कराना शुरू किया, लेकिन परिजनों और पड़ोसियों ने सफाई के पहले बुजुर्ग को ढूंढने की बात कही, जिसपर उन्होंने तालाब के किनारे साफ सफाई शुरू कराई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)