कानपुर में बाबा बुड्ढा जी का प्रकाश पर्व:गुरमत समागम में गूंजा कीर्तन, 13 सेवादारों को किया गया सम्मानित

Oct 11, 2026 - 21:58
0
कानपुर में बाबा बुड्ढा जी का प्रकाश पर्व:गुरमत समागम में गूंजा कीर्तन, 13 सेवादारों को किया गया सम्मानित
कानपुर में यंग मैन सिख एसोसिएशन की ओर से ब्रह्मज्ञानी बाबा बुड्ढा जी के प्रकाश पर्व पर जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में गुरमत समागम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने गुरबाणी कीर्तन और गुरु इतिहास का श्रवण किया। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर से आए भाई दविंदर सिंह और पटियाला के भाई बलजीत सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया। दिल्ली से आए कथावाचक डॉ. मनप्रीत सिंह ने बाबा बुड्ढा जी के जीवन, सेवा, त्याग और सिख इतिहास पर विचार रखे। कार्यक्रम में कानपुर के विभिन्न गुरुद्वारों के 13 सेवादारों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. मनप्रीत सिंह भट्टी ने किया। समापन के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। मुख्य सेवादार जसवीर सिंह सचदेव ने अतिथियों, कीर्तनी जत्थों और संगत का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User