कानपुर में बप्पा को नम आंखों से विदाई:रामबाग धाम से सरसैया घाट तक निकली भव्य पदयात्रा, लगे जयकारे

Sep 25, 2026 - 07:22
0
कानपुर में बप्पा को नम आंखों से विदाई:रामबाग धाम से सरसैया घाट तक निकली भव्य पदयात्रा, लगे जयकारे
रामबाग धाम में 'रामबाग के राजा' के गणेश महोत्सव का भव्य समापन हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान हजारों भक्तों ने ढोल-ताशे और आतिशबाजी के बीच बप्पा की धुन पर नाचते-गाते हुए जयकारे लगाए। रामबाग धाम से शुरू हुई यह यात्रा सीसामऊ, स्टेट बैंक और पी रोड होते हुए रामबाग चौराहे पहुंची, जहां रामबाग युवा एकता समिति और क्षेत्रीय जनता ने फूल-मालाओं के साथ भगवान गणेश का जोरदार स्वागत किया। रामबाग चौराहे से हजारों भक्त बप्पा को पालकी में बैठाकर पदयात्रा करते हुए नाचते-झूमते सरसैया घाट पहुंचे। वहां उन्होंने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी और पूरे घाट पर "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे गूंज उठे। कमेटी के प्रबंधक रवीन्द्र प्रताप सिंह बिंदा ने बताया कि रामबाग के राजा के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए क्षेत्रीय निवासियों के रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में दूर-दराज से आते हैं। उन्होंने कहा कि रामबाग का यह उत्सव एक विशाल रूप धारण कर आने वाले समय में मिसाल कायम करेगा। इस खूबसूरत आयोजन के लिए शरद श्रीवास्तव (गोपाल जी जनसेवक) की ओर से आयोजन कमेटी और सभी गणेश भक्तों को बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User