कानपुर में चलती स्कूटी पर ENT सर्जन को हार्ट-अटैक:सड़क पर गिरने से हाथ-मुंह में चोटें आईं, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Oct 04, 2026 - 13:58
0
कानपुर में चलती स्कूटी पर ENT सर्जन को हार्ट-अटैक:सड़क पर गिरने से हाथ-मुंह में चोटें आईं, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
कानपुर के किदवई नगर में शनिवार शाम चलती स्कूटी पर ईएनटी सर्जन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उन्हें चलती स्कूटी में ही हार्ट अटैक पड़ा और वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके हाथ और मुंह में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे थे डॉक्टर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बी-ब्लॉक किदवई नगर निवासी नरेश चंद्रा (67) सरकारी अस्पताल में ईएनटी सर्जन से रिटायर्ड हुए थे और किदवई नगर में क्लीनिक चलाते थे। परिवार में पत्नी सुनीता गुप्ता, बेटा यश चंद्रा और बेटी अंकिता गुप्ता हैं। बेटे यश ने बताया- वह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे उनके पिता क्लीनिक बंद करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। वह किदवई नगर के आनंदपुरी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और वह चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से चेहरे और हाथ में लगी चोट स्कूटी से गिरने के कारण नरेश चंद्रा के हाथ और मुंह में गंभीर चोटें आईं। अचानक हुई घटना से मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि चलती स्कूटी पर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने और हार्ट अटैक की जानकारी पुलिस को मिली थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User