कानपुर में दुर्गा उत्सव:बंगाल से आए ढाकियों की थाप, शंख ध्वनि ने मन मोहा; फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई

Oct 16, 2026 - 18:24
0
कानपुर में दुर्गा उत्सव:बंगाल से आए ढाकियों की थाप, शंख ध्वनि ने मन मोहा; फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई
"साउथ कानपुर दुर्गा पूजा समिति" के तत्वावधान में अशोक नगर दुर्गा पूजा पार्क में 85वां दुर्गोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद पवन गुप्ता के करकमलों से हुआ। प्रातःकाल षष्ठी पूजन और देवी बोधन से उत्सव की शुभ सूचना मिली। बंगाल से आए ढाकियों की थाप, शंख ध्वनि और उल्लू ध्वनि ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों के लिए शाम को "फैंसी ड्रेस" प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। अंत में बंगाल के प्रसिद्ध बैंड "हाटिमा टिमटिम" ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बैंड में रतुल ने अपने गायन से समा बांधा, गिटार पर संजीत, बेस पर रिक, कीबोर्ड पर शुभ्रज्योति और ड्रम पर राम ने रतुल के गायन पर चार चांद लगा दिए। सफल आयोजन में अंजन मुखर्जी, सुभाशीष बनर्जी, सत्यजीत, इंद्रजीत, अभिजीत, मृणमय, रंजन, मृदुल, पुलक, अनुश्री और श्वेता प्रमुख थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User