कानपुर में इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम:व्यावहारिक समाधान तलाशने की सीख, सामाजिक व पर्यावरणीय समस्याओं पर फोकस
कानपुर के एसएन सेन बीवीपीजी कॉलेज में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ (SFIC) के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के स्मार्ट रूम में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ‘स्वच्छ एवं सतत भारत’ थीम के तहत समाज और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक समाधान तलाशने के लिए प्रेरित करना था। इसमें 18 छात्राओं ने भाग लिया और पर्यावरण से संबंधित समस्याओं पर नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी प्रो. निशा वर्मा और प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह के संयोजन में हुआ। छात्राओं को नवाचार और सेवा भावना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की जानकारी दी गई। प्राचार्या प्रो. सुमन ने कहा कि नवाचार चैलेंज के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने छात्राओं से अवसर का लाभ उठाकर सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)