कानपुर में कांग्रेस ने बाटे पर्चे:कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रीय सचिव बोले- पूरे देश में विरोध हो रहा है
कानपुर कांग्रेस वोट चोरी और चुनाव आयुक्त पर लगे आरोप मामले को लेकर हर जगह प्रचारित करने में लगी है।इस ही कड़ी के आज कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बारादेवी मंदिर से ट्रांसपोर्ट नगर तक पैदल मार्च का आयोजन किया।मार्च से पहले बारादेवी के पास भक्तों के बीच भाजपा की वोट चोरी के पर्चे बांटे गए।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद जांगिड के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़ ने कहा कि पूरा देश आज चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे इनको हटाना चाहता है। ऐसा लगता है कि जैसे चु़नाव आयोग सत्ता के इशारे पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि में बारादेवी मंदिर से यात्रा की शुरुआत कर भक्तों के बीच भाजपा और चुनाव आयुक्त की चोरी उजागर की।भक्तों से अपील करी कि मां से प्रार्थना करें कि देश की भाजपा और चुनाव आयुक्त जैसे चोरों से मुक्ति मिले।पवन गुप्ता ने जानकारी दी कि दिल्ली प्रदर्शन में भी शामिल होने के लिए कार्यकर्ता जाएंगे। ये लोग रहे मौजूद राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़, पवन गुप्ता,रामनवल कुशवाहा,प्रतिभा अटल,आलोक मिश्रा,धर्मराज सिंह चौहान,विकास अवस्थी,पदम मिश्रा,राकेश साहू,शीलू श्रीवास्तव,विनोद अवस्थी,हरीश बाजपई,नरेश पाठक ,राजीव द्विवेदी,राजेश खन्ना,कृपेश त्रिपाठी,काजी शमी ,इकलाख डेविड, धर्मेंद्र सिंह,आनंद शुक्ला,सैमुअल लकी, अशफाक अहमद, इमरान खान ,विवेक पाल , टिल्लू ठाकुर,संजीव मिश्रा, विकास सोनकर, आफताब हसन, नदीम अनवर ,अजय सिंह ,संजय पांडे, कमलाकांत तिवारी, आशुतोष सिंह, सलमान अंसारी, अमन अंसारी ,अहमद मिर्जा, संतोष त्रिपाठी, राजेश सविता, रुकमा देवी, पूजा भारद्वाज, दीपक त्रिवेदी, रवि तिवारी, रामगोपाल उत्तम, मुकेश कनौजिया, विनय पांडे, सुमित पंत आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)