कानपुर में मंदिर के अंदर फंदे से लटका मिला शव:घरवालों से कहासुनी के बाद दो दिन से लापता था, शराब की लत को लेकर अक्सर होता था विवाद

Oct 06, 2026 - 12:43
0
कानपुर में मंदिर के अंदर फंदे से लटका मिला शव:घरवालों से कहासुनी के बाद दो दिन से लापता था, शराब की लत को लेकर अक्सर होता था विवाद
कानपुर में मंगलवार सुबह उस मंदिर के पास स्थित एक पिलर से युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही बिधनू पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर तफ्तीश में जुटी है। मामला बिधनू थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान शिवगंज गांव निवासी 40 वर्षीय दिलीप कुशवाहा पुत्र सुरजन लाल के रूप में हुई है। दिलीप पूर्व में ट्रक चलाने का काम करता था, लेकिन लगभग पांच माह पूर्व उसने ट्रक ड्राइविंग छोड़कर कानपुर शहर की एक हैंडलूम दुकान में नौकरी शुरू कर दी थी। उसके परिवार में पत्नी प्रियंका, दो बेटे सुमित व कृष्णा और एक बेटी शुभी हैं। शराब की लत से घर में होता था विवाद स्वजनों से हुई पूछताछ में सामने आया है कि दिलीप को अत्यधिक शराब पीने की लत थी। इसी आदत के कारण घर में अक्सर कलह और तनाव का माहौल बना रहता था। बीते रविवार की सुबह भी शराब के सेवन को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। विवाद से क्षुब्ध होकर दिलीप अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर बिना बताए निकल गया था। देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों और सम्भावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो मंदिर परिसर के पिलर से उसका शव लटकता मिला। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बिधनू तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का सटीक खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिवारजनों के बयान दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User