कानपुर में नवरात्रि पर भंडारा आयोजित:विधि-विधान से लगाया भोग, क्षेत्रीय लोगों ने पाया पूड़ी-सब्जी का प्रसाद
कानपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर थाना जाजमऊ क्षेत्र के तिवारीपुर पुराने गांव में माता रानी के आशीर्वाद से भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भाव से आयोजित भंडारे में क्षेत्रीय लोगों को श्रद्धापूर्वक पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान माता रानी को विधि-विधान से भोग अर्पित किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों को प्रसाद वितरण कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया। भंडारे में दिनेश यादव, बृजेश यादव, शर्मा, सनी धवन और मोना, संजय यादव सहित अन्य सहयोगियों ने अपनी सहभागिता निभाई। आयोजकों का उद्देश्य माता रानी की कृपा से जनसेवा करना और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ प्राप्त करना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)