कानपुर में पीएसी फ्लाईओवर के नीचे युवक की लाश मिली:पुलिस मौत की वजह तलाश रही, माता-पिता की मौत के बाद से अकेला था
कानपुर के थाना चकेरी के पीएसी फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शाम 6:15 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान चकेरी थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी अभिषेक वर्मा (27) के रूप में हुई है। बताया गया कि अभिषेक के पिता सुरेश वर्मा और मां किरन वर्मा की मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह अकेले रहता था और ईटगारा करके जीवन यापन कर रहा था। परिवार में दो बहन खुशी, लाडो और एक भाई अंकित है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक घर नहीं आता था। वह नशे का आदी था और परिवार से अलग रहता था। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की जानकारी उसके एक दोस्त ने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभिषेक की मौत की सूचना से उसकी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, अभिषेक के जीवन की परिस्थितियां ठीक नहीं थीं। हालांकि, उसकी मौत के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)