कानपुर में पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत:गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखा शव; ड्राइवर को पकड़ने पर पुलिस से भिड़े ग्रामीण

Oct 10, 2026 - 22:03
0
कानपुर में पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत:गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखा शव; ड्राइवर को पकड़ने पर पुलिस से भिड़े ग्रामीण
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम केला लदे पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। बुजुर्ग खेत के लिए बीज और खाद लेने साइकिल से बेहटा बुजुर्ग जा रहे थे। तभी बेहटा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीज-खाद लेने जा रहे थे बुजुर्ग साढ़ थाना क्षेत्र के भेलसा गांव निवासी भोला पाल (62) शनिवार शाम खेत के लिए बीज और खाद लेने साइकिल से बेहटा बुजुर्ग जा रहे थे। भीतरगांव-साढ़ मार्ग पर बेहटा गांव के पास भीतरगांव की ओर से घाटमपुर जा रही केला लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में भोला पाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। ड्राइवर को पकड़ने पर पुलिस से नोकझोंक हादसे के बाद भाग रहे पिकअप ड्राइवर को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब ड्राइवर को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने ड्राइवर को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ग्रामीणों के बीच से ड्राइवर को अपने साथ थाने ले गई। तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई साढ़ इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों को समझाने के बाद बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User