कानपुर में ससुरालीजनों ने महिला पर डाला खौलता पानी, FIR:कारोबारी पति के अवैध संबंधों पर किया था विरोध, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Oct 10, 2026 - 17:53
0
कानपुर में ससुरालीजनों ने महिला पर डाला खौलता पानी, FIR:कारोबारी पति के अवैध संबंधों पर किया था विरोध, दहेज प्रताड़ना का आरोप
कानपुर के स्वरूप नगर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर कारोबारी पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर सास ने उस पर खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह झुलस गई। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ महिला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, पुलिस की मदद से उसे कुछ जरूरी सामान मिला, जबकि बाकी सामान ससुराल में ही है। शादी के बाद दहेज के लिए ताने देने का आरोप स्वरूप नगर की रहने वाली कनुप्रिया ने बताया कि उनकी शादी 24 अप्रैल 2012 को रामकृष्ण नगर निवासी ऐश्वर्य प्रताप सिंह से हुई थी। उनके ससुर दौलत सिंह और सास नीलिमा सिंह की जरीब चौकी में विशाल ऑटो मूवर्स के नाम से फर्म है। कनुप्रिया का आरोप है कि शादी से पहले ससुराल वालों ने इनोवा कार, 21 लाख रुपए नकद, जेवर और अन्य सामान की मांग की थी। उनकी मां ने महिंद्रा एक्सयूवी-500, करीब 11 लाख रुपए नकद, कुंदन सेट, सोने के आभूषण, डायमंड इयररिंग और अन्य सामान दिया था। शादी का खर्च भी मायके पक्ष ने उठाया। आरोप है कि शादी के करीब 10 दिन बाद से ही कम दहेज लाने को लेकर ताने दिए जाने लगे। अगस्त 2021 में पति के दूसरी महिलाओं से संबंधों की जानकारी देने पर भी सास-ससुर ने दहेज की मांग की। विरोध करने पर सास ने खौलता पानी डाला कनुप्रिया के मुताबिक, 18 मार्च 2023 को उन्होंने पति के दूसरी महिला से संबंधों का विरोध किया। इस पर पति ऐश्वर्य ने गाली-गलौज कर उन्हें धक्का दिया। आरोप है कि इसी दौरान सास नीलिमा ने उन पर खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह झुलस गईं। महिला का आरोप है कि 9 अक्टूबर 2025 को वह अपनी मां के साथ ससुराल पहुंचीं तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर उन्हें घर से निकाल दिया। उन्हें अपने जेवरात भी नहीं लेने दिए गए। पति, सास-ससुर और देवर पर रिपोर्ट दर्ज कनुप्रिया के मुताबिक, बाद में पुलिस की मदद से उन्हें कुछ जरूरी सामान मिल सका, जबकि बाकी सामान अब भी ससुराल वालों के कब्जे में है। महिला थाना प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि पति ऐश्वर्य सिंह, सास नीलिमा सिंह, ससुर दौलत सिंह और देवर निशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User