कानपुर में स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर:140 बच्चों को निशुल्क लाभ मिला, शीतकालीन स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बताईं

Oct 05, 2026 - 20:24
0
कानपुर में स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर:140 बच्चों को निशुल्क लाभ मिला, शीतकालीन स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बताईं
कानपुर में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक के निर्देशन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आरोग्य क्लिनिक, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय बाल गृह कल्याणपुर और राजकीय बालिका गृह स्वरूप नगर में आयोजित हुआ। शिविर में डॉ. वंदना पाठक ने करीब 140 बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार कराया। इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों को शीत ऋतु में उचित आहार-विहार, स्वच्छता, दिनचर्या और मौसमी स्वास्थ्य सावधानियों की जानकारी दी गई। डॉ. पाठक ने बताया कि स्वर्णप्राशन संस्कार आयुर्वेद की पारंपरिक विधि है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर योग्य चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User