कानपुर में युवाओं ने कॉकरोच का पुतला फूंका:CJP के खिलाफ नारेबाजी, बोले- PM मोदी के खिलाफ अपशब्द बर्दाश्त नहीं

Oct 19, 2026 - 21:17
0
कानपुर में युवाओं ने कॉकरोच का पुतला फूंका:CJP के खिलाफ नारेबाजी, बोले- PM मोदी के खिलाफ अपशब्द बर्दाश्त नहीं
कानपुर में दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम काकादेव स्थित गोपाला टावर के पास युवाओं ने कॉकरोच के आकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने CJP के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि CJP से जुड़े लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। शाम करीब 6:30 बजे युवाओं ने चौराहे पर पुतला रखा और नारे लगाने के बाद उसमें आग लगा दी। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक समेत कई युवा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवा प्रधानमंत्री के साथ हैं। चौराहे पर पुतला रखकर की नारेबाजी सोमवार शाम करीब 6:30 बजे युवा काकादेव स्थित गोपाला टावर के पास जुटे। उन्होंने चौराहे पर कॉकरोच के आकार का पुतला रखा और CJP के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद पुतले को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि CJP से जुड़े लोगों की गतिविधियों से देश का माहौल खराब हो रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने यह प्रदर्शन किया। बोले- पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बर्दाश्त नहीं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग होने का आरोप है। उन्होंने कहा कि Gen Z प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों का युवा समर्थन नहीं करते हैं। प्रदर्शन में अक्षय त्रिवेदी, अनुराग त्रिपाठी, जीशान अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आयुष तिवारी, रत्नेश दुबे, अजय शुक्ला, पवन सविता, हृदयेश पाल, आनंदि सविता, प्रिंस तिवारी और कासिम अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User