कानपुर परेड रामलीला में कुंभकर्ण का वध:70 फीट पुतले का जोरदार धमाके के साथ दहन, आसमानी आतिशबाजी देखने पहुंचे दर्शक
कानपुर के परेड मैदान में 150 साल पुरानी परेड रामलीला सोसाइटी की रामलीला में रविवार रात कुंभकर्ण वध का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम ने अपने दिव्य बाण से कुंभकर्ण का वध किया। इसके बाद रात 11:30 बजे आसमानी आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आतिशबाजी देखने के लिए परेड मैदान और नवीन मार्केट की तरफ हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। 70 फीट के कुंभकर्ण के पुतले का हुआ दहन
परेड मैदान में कुंभकर्ण का करीब 70 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया था। रात 11:50 बजे पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जोरदार धमाकों के साथ कुंभकर्ण का पुतला जमीन पर गिर पड़ा। पूरे मैदान में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए आतिशबाजों ने आसमानी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)