कानपुर सांसद बने हाउसिंग कमेटी के सदस्य:रमेश अवस्थी को लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्य नियुक्त किया

Oct 07, 2026 - 23:48
0
कानपुर सांसद बने हाउसिंग कमेटी के सदस्य:रमेश अवस्थी को लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्य नियुक्त किया
कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की हाउसिंग कमेटी (आवास समिति) का सदस्य नियुक्त किया है। सांसद को मिली इस जिम्मेदारी को कानपुर के लिए अहम माना जा रहा है। इससे उन्हें संसदीय कार्यों में एक महत्वपूर्ण समिति के जरिए सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। सांसदों के आवास और सुविधाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा करती है समिति हाउसिंग कमेटी संसद की महत्वपूर्ण समितियों में शामिल है। यह समिति सांसदों के आवास, सुविधाओं और उनसे जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं निगरानी करती है। समिति के माध्यम से सांसदों से संबंधित आवासीय और प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता है। रमेश अवस्थी की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और कानपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि संसदीय समिति में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिलने से सांसद को संसद के कामकाज में और अधिक सक्रियता से भाग लेने का अवसर मिलेगा। रमेश अवस्थी बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी हाउसिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सांसद रमेश अवस्थी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निर्वहन करेंगे। सांसद ने कहा कि संसद में कानपुर की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से सदन तक पहुंचाने के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User