कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत:हरदोई में रॉन्ग साइड कार ने मारी टक्कर, 6 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

Oct 15, 2026 - 11:28
0
कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत:हरदोई में रॉन्ग साइड कार ने मारी टक्कर, 6 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के आंसू सराय तिराहे के पास हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक से संडीला आ रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही इको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भूपेंद्र सिंह उर्फ गोलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथी नाजिम का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, छह महीने का बेटा 24 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चंद्रपुर मजरा जरहा का रहने वाला था। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और उसका छह महीने का बेटा है। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User