कार केयर सेंटर में अचानक लगी आग:पास में फिलिंग स्टेशन होने से मची अफरातफरी, दमकल ने आधे घंटे में बुझाई

Oct 08, 2026 - 23:01
0
कार केयर सेंटर में अचानक लगी आग:पास में फिलिंग स्टेशन होने से मची अफरातफरी, दमकल ने आधे घंटे में बुझाई
बदायूं में स्टेशन रोड पर गुरुवार रात एक कार केयर सेंटर में अचानक आग लग गई। पहले सेंटर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। घटना रात करीब 10 बजे की है। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक घंटे बाद सेंटर से उठने लगा धुआं सेंटर संचालक मुकुल अग्रवाल सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी के रहने वाले हैं। वह रात करीब 9 बजे सेंटर का शटर बंद कर घर चले गए थे। करीब एक घंटे बाद लोगों ने सेंटर से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी। पास में फिलिंग स्टेशन होने से बढ़ी चिंता आग की लपटें तेज होने पर भीड़ बढ़ती गई। सेंटर के ठीक पास फिलिंग स्टेशन होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। गांधी ग्राउंड में मेले की सुरक्षा के लिए तैनात फायर फाइटर्स की टीम को भी मौके पर भेजा गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। सेंटर संचालक को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं देर रात तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। सेंटर में कितना सामान जला और कितना आर्थिक नुकसान हुआ, इसका भी आकलन नहीं हो पाया था। पुलिस और दमकल टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User