कार ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मारी:हाथरस में हुआ हादसा, तीनों गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Oct 04, 2026 - 06:53
0
कार ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मारी:हाथरस में हुआ हादसा, तीनों गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
हाथरस में शनिवार देर रात मेले में जा रहे तीन युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिकंदराराऊ रोड पर सोखना फाटक के पास हुआ। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के महौं गांव निवासी रंजीत पुत्र दिनेश, वीनेश पुत्र सुरेंद्र और दीपांशु पुत्र गजेंद्र बाइक से मेला श्री दाऊजी महाराज देखने जा रहे थे। सोखना फाटक के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर से बाइक सवार घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक, बड़े अस्पताल भेजे डॉक्टरों ने तीनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रवाना हुए। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। तीनों युवक शनिवार रात बाइक से मेला श्री दाऊजी महाराज देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस हादसे की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User