कासगंज में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात:नगर में घूमी, जगह-जगह हुई आरती; आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, देखें 10 तस्वीर
कासगंज में मंगलवार शाम 7 बजे भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा शाम 6 बजे सहावर गेट स्थित श्रीरामलीला मंदिर से आरती के बाद शुरू हुई। माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राम बारात में बैंड-बाजों के साथ एक दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां शामिल थीं। नगर भ्रमण के दौरान ये झांकियां लोगों का मुख्य आकर्षण रहीं। बारात के रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़े। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती कर स्वागत किया, फूलों की बारिश भी हुई। उत्साह भरे माहौल में श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। राम बारात को लेकर शहर में काफी उत्साह था। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए। पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व ट्रैफिक संभाली गई। नगर भ्रमण शांतिपूर्ण माहौल में पूरा हुआ। देखें बारात की फोटो-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)