कासगंज में किसानों ने DM को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा:फसल मुआवजे, गन्ने के भाव और आवारा पशुओं से बचाव की मांग

Oct 03, 2026 - 14:04
0
कासगंज में किसानों ने DM को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा:फसल मुआवजे, गन्ने के भाव और आवारा पशुओं से बचाव की मांग
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने शनिवार को कासगंज तहसील में किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी डीपी यादव ने बताया कि ज्ञापन में फसल, गन्ना, सिंचाई और बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। इसमें हाल ही में आंधी और बारिश से बर्बाद हुई फसलों का तुरंत सर्वे कराकर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग शामिल है। आगामी गन्ना पेराई सत्र से पहले गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल तय करने को भी कहा गया। यूनियन ने चीनी मिलों पर किसानों के अटके गन्ना भुगतान को तुरंत दिलाने और नीलगाय, हिरन व अन्य आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की। किसान नेताओं ने फसल नुकसान, मुआवजा, सिंचाई और बिजली से जुड़ी शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए विशेष व्यवस्था बनाने को कहा। चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यूनियन किसानों के हित में आंदोलन करने को मजबूर होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User