कासगंज पुलिस ने बैंकों और चामुंडा मंदिर की सुरक्षा जांची:संदिग्धों की चेकिंग की, मंदिर मार्ग से वाहन हटवाए

Oct 05, 2026 - 15:49
0
कासगंज पुलिस ने बैंकों और चामुंडा मंदिर की सुरक्षा जांची:संदिग्धों की चेकिंग की, मंदिर मार्ग से वाहन हटवाए
अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने से पहले कासगंज पुलिस ने सुरक्षा पर खास ध्यान दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक परिसर और आसपास संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच हुई। पुलिस ने बैंक प्रबंधकों और सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए। उन्हें कहा गया कि नकाबपोश व्यक्ति बैंक में न घुसे और मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल पर नजर रखी जाए। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने मां चामुंडा मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया। मंदिर मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहन हटवाए गए, जिससे यातायात सुचारू हो सके। पुलिस ने कर्मियों को यातायात बनाए रखने और जाम न लगने देने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User