कासगंज पुलिस ने मिशन शक्ति में महिलाओं-छात्राओं को किया सम्मानित:विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मिला सम्मान

Oct 13, 2026 - 18:13
0
कासगंज पुलिस ने मिशन शक्ति में महिलाओं-छात्राओं को किया सम्मानित:विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मिला सम्मान
कासगंज पुलिस ने मंगलवार शाम रिजर्व पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। समारोह में बहादुरी दिखाने वाली, खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। शारीरिक बाधाओं के बावजूद प्रेरणादायक कार्य करने वाली दिव्यांग महिलाओं को भी सम्मान मिला। इसके अलावा महिला डॉक्टरों, नर्सों, शिक्षिकाओं और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के माध्यम से सामाजिक सेवा करने वाली महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी ओपी सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जिले में मिशन शक्ति के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी लाइन दुर्गेश कुमार मिश्र और प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। देखें तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User