काशी के घाटों पर JCB चल रही:मणिकर्णिका घाट पर 100 किलो कपड़ा-कचरा निकाला, अस्सी से राजघाट तक सीढ़ियों पर कीचड़

Oct 09, 2026 - 11:21
0
काशी के घाटों पर JCB चल रही:मणिकर्णिका घाट पर 100 किलो कपड़ा-कचरा निकाला, अस्सी से राजघाट तक सीढ़ियों पर कीचड़
वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटने के बाद काशी के घाटों पर सिल्ट और कीचड़ जमा हो गया है। घाटों की सीढ़ियों से लेकर संपर्क मार्गों तक मिट्टी फैलने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों, नाविकों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने घाटों की सफाई का अभियान शुरू किया है। कहीं पंप लगाकर सिल्ट हटाई जा रही है, तो कहीं JCB की मदद से मिट्टी साफ की जा रही है। नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो कार्यक्रम को देखते हुए भी सफाई में तेजी लाई गई है। यहां जमीन पर जमा सिल्ट हटाने के लिए JCB लगाई गई है। साथ ही घाट परिसर को व्यवस्थित करने की तैयारी चल रही है, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को परेशानी न हो। पहले 2 तस्वीरें देखें…. अस्सी से राजघाट तक संपर्क मार्गों पर कीचड़ अस्सी, महानिर्वाणी, मणिकर्णिका, दरभंगा, अहिल्याबाई, राजघाट, राणामहल, जैन घाट और सक्का घाट समेत कई घाटों के संपर्क मार्गों पर सिल्ट जमा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर नियमित आवाजाही के कारण परेशानी ज्यादा है। घाट पर पूजा-पाठ कराने वाले विनीत ने बताया कि सिल्ट जमा होने से गंगा का पानी घाट से दूर चला गया है। ऐसे में पर्यटकों को स्नान करने के लिए पानी तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कीचड़ और गंदगी के कारण घाटों पर आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। नाव तक पहुंचने के लिए जेटी से बनाया रास्ता सिल्ट के कारण नाविकों को भी यात्रियों को नाव पर बैठाने में परेशानी हो रही है। पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से नाव तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जेटी से रास्ता बनाया गया है। इससे यात्रियों को नाव तक पहुंचने में कुछ सहूलियत मिल रही है। हालांकि, घाटों पर जमा सिल्ट की पूरी तरह सफाई होने के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से अलग-अलग घाटों पर सफाई का काम कराया जा रहा है। मणिकर्णिका घाट पर 100 किलो कपड़ा-कचरा निकाला मणिकर्णिका घाट पर नगर निगम प्रशासन ने नमामि गंगे के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान करीब 100 किलो कपड़ा और कचरा निकाला गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में टीम और सफाई कर्मचारियों ने घाट पर सफाई की। नगर निगम की ओर से अन्य घाटों पर भी सिल्ट और गंदगी हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को घाटों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User