काशी में बने अनोखे दुर्गा पंडाल, PHOTO:कहीं स्पेस और UFO थीम, तो कहीं बना भूत बंगला; तो कहीं फोन रूपी महिसासुर का वध

Oct 19, 2026 - 18:00
0
काशी में बने अनोखे दुर्गा पंडाल, PHOTO:कहीं स्पेस और UFO थीम, तो कहीं बना भूत बंगला; तो कहीं फोन रूपी महिसासुर का वध
काशी में दुर्गा पूजा पर इस बार अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। पंडालों में मंदिरों की थीम तो है ही, साथ ही इन्हें डिजिटल और एआई थीम से भी जोड़ा गया है। कहीं मां दुर्गा सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दे रही हैं, तो कहीं अंतरिक्ष और सौरमंडल की अनोखी झलक देखने को मिल रही है। अर्दली बाजार में मां दुर्गा बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दे रही हैं। यहां सोशल मीडिया को महिषासुर के रूप में दर्शाया गया है। वहीं, तेलियाना हनुमान फाटक के पास बने दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के साथ भगवान शिव के गण और प्रेत भी मौजूद हैं। पंडाल के प्रवेश द्वार को भूत बंगले जैसा रूप दिया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूसरी ओर, चेतगंज के जियापुर में सौरमंडल के सभी ग्रहों को पंडाल की थीम में शामिल किया गया है। यहां भक्तों को ब्रह्मांड की अनोखी झलक के साथ मां के दर्शन हो रहे हैं। अंतरिक्ष के तारे और यूएफओ भी मां की सेवा में लगे हुए दिखाए गए हैं। तस्वीरों में देखे काशी के पंडाल…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User